पप्पू यादव ने CM योगी के रोते हुए की नकल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestPappuYadav, साध्वी प्राची ने की ये मांग

Arrest Pappu Yadav: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ के रोने की नकल की, तो ट्विटर पर अरेस्ट पप्पू यादव ट्रेड होने लगा। ट्विटर यूजर्स ने गिरफ्तारी की मांग की।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestPappuYadav

Arrest Pappu Yadav: पदक विजेता समेत कई पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में सीएम योगी के रोने की नकल की। इसके बाद इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। ट्विटर पर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर हैजटैग अरेस्ट पप्पू यादव #ArrestPappuYadav ट्रेंड कर रहा है।

साध्वी प्राची ने ट्वीट कर कहा कि पप्पू यादव धरने पर बैठकर योगी जी को धमका रहे हैं। पप्पू यादव वही शख्स है जिसने कथित तौर पर एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया और चप्पल से मारने की धमकी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा इस हैजटैग से ट्वीट करें, जिससे पप्पू यादव को जेल भेजा जा सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से ट्वीट कर पप्पू यादव को अरेस्ट करने की मांग की है।

ट्विटर यूजर Yadukula 2.0 ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पप्पू यादव पर कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही यूजर्स टिप्पणी करते हुए कहा कि एक जमाने में पप्पू यादव भी रो रहे थे, वो भूल गए क्या।एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि योगी जी के सम्मान में प्रत्येक राष्ट्रवादी मैदान में। जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं।

ट्विटर यूजर संजय चौहान ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के मंच पर जाकर पप्पू यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करके उनका सार्वजनिक रूप से उपहास उड़ाया है। लोकसभा की मर्यादा को तार-तार किया है, हम देशवासी इसकी निंदा करते हैं।

पप्पू यादव ने सीएम योगी की नकल करते हुए कहा कि वे सदन में हम सबके सामने खूब रोते थे। कहते थे कि यूपी पुलिस ने हमें बहुत मारा है। मुलायम सिंह हमें मरवा रहे हैं। लेकिन जिस दिन वे सीएम की कुर्सी से हटे, इसके आगे मैं क्या कहूं, आप लोग समझदार हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर गुजरातियों के अपमान का आरोप, अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में 1 मई को सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+