बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर गुजरातियों के अपमान का आरोप, अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में 1 मई को सुनवाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में गुजरातियों के अपमान की याचिका दायर की गई है। मामले पर एक मई को सुनवाई होगी।

बिहार के डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव को गुजरातियों को लेकर विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। दरअसल, तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में गुजरातियों के अपमान को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई एक मई को होगी। दायर याचिका में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गुजरात की ही एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। उन पर पीएम मोदी के अपमान का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, इसी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया। जिसके बाद उनका सरकार बंगला भी हाथ से निकल गया।
क्या बोल गए तेजस्वी ?
दरअसल, पिछले महीने नीरव मोदी से संबंधित कुछ खबरें चर्चा का विषय बनी रहीं। इस दौरान प्रतिक्रिया देते वक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने कहा था कि देश के मौजूदा हालात में सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। इसके बाद तेजस्वी पर गुजरातियों को कथित तौर पर 'ठग, धूर्त कहने का आरोप लगा है।
किसने दायर की यह याचिका ?
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के खिलाफ ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल (गुजरात स्टेट) के हरेश प्राण शंकर मेहता ने मानहानि याचिका दायर की है। आरोप है कि तेजस्वी यादव ने अपने विवादित बयान से गुजरात के लोगों को मानसिक पीड़ा पहुंची है। तेजस्वी के खिलाफ अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में याचिका दायर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications