मैं यादव नहीं हूं इसलिए लालू ने नहीं दिया निमंत्रण: पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के साथ एजुकेशन और हेल्थ के लिए विशेष पैकेज को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 5 जून को प्रखंड और जिला मुख्यालय धरना देंगे और 10 जून को चक्का जाम किया जाएगा।

नई दिल्ली। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी में निमंत्रण नहीं मिलने पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पप्पू यादव ने आरजेडी प्रमुख पर तंज कसा है। पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि मैं यादव नहीं हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मेरी पैदाइश इंसान में हुई है। आरजेडी चीफ यादव को खोज के ही शादी का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर जिससे उनको फायदा हो। मैं तो रंक हूं और एक इंसान हूं। मुझे निमंत्रण देना या नहीं देना लालू यादव को फैसला है। हालांकि बेटे की शादी के शुभ अवसर पर मैं उनके परिवार को बधाई देता हूं।

मैं यादव नहीं हूं इसलिए लालू ने नहीं दिया निमंत्रण: पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के साथ एजुकेशन और हेल्थ के लिए विशेष पैकेज को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 5 जून को प्रखंड और जिला मुख्यालय धरना देंगे और 10 जून को चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी पार्टी आपातकाल घोषित करने की तिथि 25 जून को इन मुद्दों को लेकर बिहार बंद करेगी।

गौरतलब है कि बीते 12 मई को तेजप्रताप यादव की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से शादी हुई। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जयमाला का आयोजन हुआ, जिसमें बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+