बच्ची से किस विवाद में फंसे सिंगर पापोन शो से हटे

नई दिल्ली। म्यूजिक रियलिटी शो की नाबालिग प्रतिभागी को किस करने के मामले में फंसे सिंगर पापोन शो से हट गए हैं। पापोन ने बयान जारी कर कहा है कि जब तक इस मामले की जांच नहीं हो जाती और वो दिमागी तौर वो खुद को दिमागी तौर पर रिलेक्स नहीं पाते हैं, वो शो में बतौर जज शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वो नहीं मानते कि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया और उनका देश के न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। पापोन &TV पर आने वाले म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' में जज हैं। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए पापोन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पापोन एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर केस दर्ज किया गया है।

 शुक्रवार को भी पापोन ने जारी किया था बयान

शुक्रवार को भी पापोन ने जारी किया था बयान

इस मामले को लेकर पापोन ने भी शुक्रवार को बयान जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने गलती नहीं की, मैंने उसे बस यूं ही चूम लिया. आज के माहौल में एक बच्ची को चूमने की सलाह मैं आपको नहीं दूंगा, भले ही आपके विचार गलत ना हों. मैंने जो भी किया मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।' पापोन ने कहा कि 11 साल की एक लड़की, जिसे मैं गाना सिखा रहा हूं, उससे प्यार जताना कोई गुनाह नहीं है।

 ये बोली लड़की और उसके पिता

ये बोली लड़की और उसके पिता

इस मामले पर लड़की ने अपने बयान में कहा 'होली के लिए हमारा स्पेशल एपिसोड शूट हुआ था। इस एपिसोड में हम सब लोग बच्चे और पेरेंट्स सभी पापोन सर के पास गए थे। वहां पर हम सब लोग फेसबुक पर लाइव आए और हमे खूब मस्ती की। हमने गाने पर डांस किया। सब लोग ने देखा पापोन सर ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने सिर्फ मुझे किस किया था एक बच्ची की तरह। पापा भी मुझे किस करते हैं और मम्मी भी सब लोग ऐसे करते हैं। सब पेरेंट्स बच्चों को प्यार करते हैं। इसका गलत मतलब न निकालें प्लीज।'

लड़की के पिता ने इस मामले पर कहा है कि गायक ने कुछ गलत नहीं किया है। बच्ची के पिता ने कहा है कि पापोन उनकी बेटी के मेंटर और गार्जियन जैसे हैं और उसके करियर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस वीडियो को लेकर बहस हो रही है उसमें जो हुआ वो पापोन ने जान-बूझकर नहीं किया है। उन्होंने मीडिया से भी मामले को ज्यादा तूल ना देने की बात कही है।

ये बोले बॉलीवुड के लोग

ये बोले बॉलीवुड के लोग

रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' की नाबालिग कंटेस्टेंट को किस करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर पापोन को लेकर बॉलीवुड से भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने इसको लेकर कहा है 'मुझे पता है पापोन अच्छे इंसान हैं लेकिन सच ये है कि वीडियो देखकर मुझे सहज महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं होगा लेकिन हकीकत ये है कि अगर उस बच्ची की जगह मेरी बेटी होती तो मुझे बुरा लगता। मुझे लगता है कि किसी को भी किसी बच्चे को इस तरह से नहीं छूना चाहिए। सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना है कि चैनल की ये जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों के पास किस तरह के लोग जा रहे हैं इसका ध्यान रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+