पंकज त्रिपाठी की शादी की तस्वीर 15 साल बाद हो रही वायरल, ये है वजह

मुंबई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंकज और उनकी पत्नी मृदुला की शादी की ये तस्वीर पंकज त्रिपाठी के फेसबुक अकाउंट से मंगलवार को शेयर की गई। जिसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि तस्वीर पंकज के वेरिफाइड अकाउंट से शेयर नहीं की गई है।

15 साल पहली तस्वीर में खास दोस्तों के साथ पंकज

15 साल पहली तस्वीर में खास दोस्तों के साथ पंकज

पंकज त्रिपाठी और मृदुला की शादी की इस तस्वीर में सिर्फ उनके कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही दिख रहे हैं। वहीं पंकज और मृदुला शादी के कपड़ों में हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- वैसे तो 26 साल हो गए। वहीं शादी को आज पंद्रह साल हो गए। आप हम दोनो को आशीष दे सकते हैं।

2004 में हुई थी पंकज की शादी

पंकज की शादी 15 जनवरी 2004 में मृदुला त्रिपाठी के साथ हुई है। दोनों की एक बच्ची है। पंकज बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। अभी भी छुट्टी मिलने पर पंकज अपने गांव में वक्त बिताने जाते हैं।

पंकज के नाम पर कई हिट फिल्में

पंकज के नाम पर कई हिट फिल्में

पंकज त्रिपाठी का शुमार आज सफल अभिनेताओं में है। पंकज ने फुकरे, मशान, रन, गैंग ऑफ वासेपुर, ओंकारा, गुंडे, मंजिल, ग्लोबल बाबा, नील बटा सन्नाटा, स्त्री और मांझी द माउंटेन मैन जैसी कई सुपर हिट फिल्मों दी हैं। हाल ही में वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का उनका किरदार खूब पसंद किया गया। इन दिनों वो सुपर 30 और लुकाछुपी में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+