सोने की शर्ट पहनने वाले पंकज पारेख का नाम गिनीज बुक में दर्ज
नासिक। नासिक के येवला तहसील के व्यापारी पंकज पारेख सोने के प्रति मोहब्बत को लेकर काफी बदनाम है लेकिन इसी बदनामी ने उन्हें गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में जगह दिला दी है। जी हां नासिक के येवला तहसील के व्यापारी पंकज पारेख की 4 किलो की सोने की शर्ट गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में रजिस्टर हुई है।
इसे दुनिया की सबसे महंगी शर्ट माना गया है, जिसे बनवाने में 3200 घंटे लगे थे और इसे 20 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। इस शर्ट का वजन पूरे 4 किलो है और इसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए है। मालूम हो कि येवला नगर परिषद में पंकज पारेख एनसीपी के पार्षद हैं।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications