मलेशिया में था दुनिया का सबसे लंबा अजगर, अब हो गई है मौत

कुवालालंपुर। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स ने कुछ वर्ष पहले यहां पर एक अजगर को दुनिया का सबसे लंबा अजगर करार दिया था। लेकिन अब यह अजगर मर गया है।

longest-python-in-malaysia-dies

यह अजगर आठ मीटर यानी 26 फ़ुट का था। इसे मलेशिया के पेनांग द्वीप में एक टूटे हुए पेड़ के नीचे पाया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के मुताबिक यह अब तक पकड़ा गया सबसे लंबा अजगर था।

पेनांग के सिविल डिफेंस विभाग के चीफ हेर्मे हेरिस्याम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को अंडे देने के बाद इस अजगर की मौत हो गई है।

मलेशिया से अलग अमेरिका के मिसोरी के कंसास सिटी में एक घर में 150 किलो के अजगर 'मिडोसा' को पकड़कर रखा गया है।

हेर्मे हेरिस्याम के मुताबिक इस अजगर का वजन 250 किलोग्राम है और इसे पकड़ने में 30 मिनट लग गए थे।

एक और अधिकारी मुहम्मद एजात के मुताबिक, अजगर को पकड़ने के दौरान सबको लगा कि यह शायद कुंडली मारकर बैठा है। इसे सरकारी वन्य विभाग को सौंपा जाना था, लेकिन उससे पहले ही इसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+