पनामा पेपर लीक्स: अमिताभ बच्चन के बारे में नया खुलासा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर कह रही है कि पनामा पेपर लीक्स में जिन कंपनियों का डायरेक्टर अमिताभ को बताया गया है उन कंपनियों की बोर्ड मीटिंग को उन्होंने फोन के जरिये अटैंड की है।
खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच की कैपिटल वाली कंपनियों में डायेक्टर थे और उन्होंने दो बार फोन कान्फ्रेसिंग के जरिये बोर्ड मीटिंग अटैंड की है।
अमिताभ बच्चन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आपको बता दें कि पनामा पेपर लीक्स कह रहे हैं कि साल 1993 से साल 1997 के बीच बहामास की ट्रंप शिपिंग लिमिटेड और ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड के अमिताभ डायरेक्टर थे और उन्होंने बतौर डायरेक्टर दो बार फोन के जरिये मीटिंग का हिस्सा बने थे।
जबकि इस बारे में अमिताभ पहले ही सफाई दे चुके हैं और कंपनी के डायरेक्टर होने से इंकार किया था। उन्होंने सरकार से कहा था कि वो इस बारे में जांच करे क्योंकि उन्हें भी जानना है कि आखिर इस मामले में उनका नाम कैसे आया। वैसे पेपर लीक में टैक्स चोरी में नाम अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय का भी है।













Click it and Unblock the Notifications