गोवा में पुलिस की छापेमारी: नई करेंसी में बरामद किए 1.5 करोड़ रुपए

गोवा पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में कहा है कि जांच जारी है।

पणजी। गोवा पुलिस ने पणजी में एक छापेमारी के दौरान डेढ़ करोड़ की रुपए की बरामदगी की। इस दौरान बरामद किए गए रुपए नई करेंसी में थे। पुलिस ने यह छापेमारी पोंडा और पोर्वोरिम में की।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

goa

हैदराबाद में हुई कार्रवाई

इससे पहले आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश स्थित हैदराबाद के कई इलाकों में छापा मारा। इस दौरान सीबीआई ने कागजात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 2,000 रुपए के नए करेंसी नोट के 17.02 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

सीबीआई ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। वहीं आयकर विभाग ने हैदराबाद के एक व्यवसायी के घर छापा मारा जिसने 9,800 करोड़ का खुलासा किया है। बता दें कि इनकम डिक्लरेशन स्कीम के तहत बी. लक्ष्मण राव ने 9,800 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।

goa

पकड़े जा चुके हैं 2,000 करोड़

इससे पहले मंगलावर (6 दिसंबर) को बताया गया था कि नोटबंदी के बाद से कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आय‍कर विभाग के सामने टैक्‍स देने वालों ने 2000 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा किया है।आयकर विभाग करीब 400 मामलों की छानबीन के दौरान 130 करोड़ रुपए नगद और ज्‍वैलरी के अलावा 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

सीबीडीटी ने इनकम टैक्‍स अधिनियम के मुताबिक कार्रवाई करने के लिए कई मामलों को ईडी और सीबीआई के पास भेज दिया है। सीबीआई और ईडी इसमें अपराधिक मामलों की जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। इस तरह के 30 मामलों को ईडी के पास भेजा जा चुका है। अब ये मामले सीबीआई के पास भेजे जा रहे हैं।

इनकम टैक्‍स की बेंगलुरू यूनिट ने इस दौरान सबसे ज्‍यादा 18 मामलों को ईडी के पास जांच के लिए भेजा है। ये सभी वो मामले हैं जिसमें इनकम टैक्‍स को 2000 रुपए के नए नोट बड़ी मात्रा में इनकम टैक्‍स ने बरामद किए हैं।

इसके अलावा मुंबई की यूनिट ने 80 लाख रुपए, लुधियाना डिवीजन ने 72 लाख रुपए, हैदराबाद ने 95 लाख रुपए, पुणे में 20 लाख रुपए के नए नोट पकड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+