सिर्फ 30 सेकेंड और पंपोर में आठ जवान हो गए शहीद!
श्रीनगर। शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित पंपोर में सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सीआरपीएफ ने अपने आठ जवानों को खों दिया। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या हुआ और कैसे हुआ। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आतंकियों को सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर अपने खतरनाक मंसूबों को पूरा करने में सफलता मिल गई थी। पंपोर में श्रीनगर से जम्मू जाने वाले हाइवे पर आतंकी हमला हुआ था।

कुछ सेकेंड्स में मिल गई आतंकियों को सफलता
इंटेलीजेंस के पास यह जानकारी थी कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। हालांकि इन जानकारी इस बात की कोई विशेष सूचना नहीं थी कि सुरक्षाबलों पर भी कोई हमला हो सकता है।
लश्कर ने भी हमले के बाद इसकी जिम्मेदारी ली। हमले की जांच में यह बात भी सामने आई है कि शनिवार को जो हमला हुआ है उसकी योजना काफी जल्दी में तैयार की गई थी। सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर ही इस हमले को अंजाम दिया गया था।
स्थानीय नागरिकों ने की मदद
अब इस हमले की जांच में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक स्थानीय नागरिकों ने ही आतंकियों को घटनास्थल तक पहुंचाया था। जहां दो आतंकी मारे गए थे तो वहीं दो आतंकी भागने में कामयाब हो गए थे।
इंटेलीजेंस ब्यूरो को आतंकियों के बीच हुई बातचीत का कुछ ब्यौरा मिला है। हमले के समय आतंकियों ने काली शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। इन आतंकियों को उस रास्ते पर छोड़ा गया था जहां से सीआरपीएफ की बस गुजरने वाली थी। आतंकियों के पास कोई बैग नहीं था लेकिन उनके पास से ग्रेनेड मिले जिन पर कोई निशान नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications