मोदी ने जिस महिला को दिया टिकट, उनके पास 1400 करोड़ की संपत्ति, दुबई-लंदन में भी घर, कहां से आई बेशुमार दौलत
Pallavi Dempo Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अब सभी उम्मीदवारों की संपत्तियों के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। इसी बीच एक नाम सुर्खियों में आ गया है, वो है दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो का।
पल्लवी डेम्पो भाजपा की सबसे अमीर महिला उम्मीदवारों में से एक हैं। ये भाजपा की अरबपति महिला कैंडिडेंट हैं। पल्लवी डेम्पो गोवा में भाजपा की पहली महिला उम्मीदवार हैं।

पल्लवी डेम्पो का मुकाबला कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडिस से है। आइए जानें कितनी हैं पल्लवी डेम्पो की कुल संपत्ति?
Pallavi Dempo Assets: पल्लवी डेम्पो की संपत्ति
- दक्षिण गोवा से भाजपा उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
- चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किए गए 119 पन्नों के हलफनामे से पता चलता है कि पल्लवी डेम्पो के पास कुल संपत्ति 1,400 करोड़ रुपये की है। इसमें पल्लवी डेम्पो के पति श्रीनिवास की भी संपत्ति शामिल है।

- पल्लवी डेम्पो के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 255.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनके पति श्रीनिवास के स्वामित्व वाली संपत्ति का मूल्य 994.8 करोड़ रुपये है।
- पल्लवी डेम्पो के अचल संपत्ति का मार्केट वैल्यू 28.2 करोड़ रुपये है, वहीं श्रीनिवास की संपत्ति का कुल मार्केट वैल्यू 83.2 करोड़ रुपये है।
- पल्लवी डेम्पो के लफनामे में लगभग 217.11 करोड़ रुपये के बांड, 12.92 करोड़ रुपये की सेविंग का भी जिक्र है।

Pallavi Dempo Home: पल्लवी डेम्पो का लंदन और दुबई में करोड़ो का घर
पल्लवी डेम्पो के पास गोवा में आलीशान घर और देश के अन्य हिस्सों में उनके स्वामित्व वाली कई संपत्तियां हैं। इतना ही नहीं पल्लवी डेम्पो और उनके पति का दुबई और लंदन में भी लग्जरी अपार्टमेंट है। दुबई वाले घर की कीमत 2.5 करोड़ रुपये और लंदन वाले घर की कीमत 10 करोड़ रुपये है।

Pallavi Dempo jewellery: पल्लवी डेम्पो के पास 5.7 करोड़ के गहने
पल्लवी डेम्पो के पास 5.7 करोड़ के सोने के गहने हैं। वहीं लगभग 9.75 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य कीमती वस्तुएं हैं। पल्लवी डेम्पो और उनके पति के पास 2.54 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़िया हैं।

Pallavi Dempo Income Source: कहां से करती हैं पल्लवी डेम्पो ताबड़तोड़ कमाई?
पल्लवी डेम्पो की कमाई बिजनेस से होती है। पल्लवी डेम्पो और उनके पति श्रीनिवास डेम्पो उद्योगपति हैं। पल्लवी डेम्पो, डेम्पो इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक हैं। वहीं उनके पति गोवा स्थित डेम्पो ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं।
श्रीनिवास डेम्पो गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (GCCI) के प्रमुख भी हैं। श्रीनिवास डेम्पो ने फुटबॉल से लेकर रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा से लेकर खनन तक, हर जगह बिजनेस में निवेश किया है।
पल्लवी डेम्पो ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न भरा था। वहीं श्रीनिवास ने उसी साल के लिए 11 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications