Palghar Mob Lynching: बवीता फोगाट का Tweet- 'उद्धव ठाकरे सरकार कहां सोई हुई है, शर्म आनी चाहिए'
मुंबई। पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है, सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की निंदा कर रहे हैं, तो वहीं ट्विटर पर लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं तो वहीं भारत की स्टार रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर कड़ा वार किया है।

'उद्धव ठाकरे सरकार कहां सोई हुई है, शर्म आनी चाहिए'
बवीता फोगाट ने ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र के पालघर में संतों की पीट पीट कर हत्या.. वह भी पुलिस के सामने। उद्धव ठाकरे सरकार कहां सोई हुई है, शर्म आनी चाहिए, सारे दोषी कैमरे के सामने हैं। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, बवीता फोगाट का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बवीता का Tweet
दरअसल महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी।

तीनों को पीट-पीटकर मार डाला
ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

अब तक पुलिस ने 110 को किया गिरफ्तार
बता दें कि यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications