Palghar Mob Lynching: महाराष्ट्र में रावण राज, 3 मई के बाद लाखों-करोड़ों नागा करेंगे कूच: महंत नरेंद्र गिरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में जिस तरह से भीड़ ने दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी उसके बाद साधू समाज में जबरदस्त गुस्सा है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में रावण की सरकार है। अगर हमे जल्द से जल्द न्यायोचित न्या नहीं मिला तो लाखों-करोड़ो नागा साधू महाराष्ट्र कूच करेंगे। इसके साथ ही नरेंद्र गिरी ने इस घटना पर महाराष्ट्र पुलिस और सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आखिर कैसे पुलिसवालों के सामने दो साधुओं की हत्या कर दी गई।

Recommended Video

    Palghar mob lynching: Akhara Parishad ने Maharashtra कूच करने की दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    आखिर कैसे इतनी भीड़ जमा हो गई

    आखिर कैसे इतनी भीड़ जमा हो गई

    नरेंद्र गिरी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में लॉकडाउन है, बावजूद इसके लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही। यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र की पुलिस पूरी तरह से अक्षम है। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के शक में गुरुवार रात तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने इस इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है।

    गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ने ट्वीट किया, सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुई हत्या में संलिप्त 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है, पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं, पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।

    क्या है पूरा मामला

    पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+