'थोड़ा सा फेमस क्या हो गई, औकात दिख गई...', वायरल हुई पाकिस्तानी लड़की आयशा अब क्यों हो रही हैं ट्रोल

लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में आईं पाकिस्तानी गर्ल आयशा अब अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

Pakistani Viral girl Ayesh trolled: इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी गर्ल आयशा सुर्खियों में हैं। अपनी दोस्त की शादी की संगीत पार्टी में डांस करते हुए आयशा का वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया है। इस वीडियो में आयाश लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अपने डांस परफॉर्मेंस करते नजर आ रही हैं। इस डांस ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो इतना वायरल हुआ कि ये ट्रेंड बन गया है। अब आयशा अपने एक नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। जानिए आखिर क्यों ट्रोल हो रही हैं आयशा?

आयशा ने किया ऐसा पोस्ट कि हो गईं ट्रोल

आयशा ने किया ऐसा पोस्ट कि हो गईं ट्रोल

आयशा ने सोमवार की रात (28 नवंबर) को एक पोस्ट किया, जिसमें वह मिडिल फिंगर दिखाते हुए दिख रही हैं। हालांकि आयशा ने ये पोस्ट किस संदर्भ में किया है, इसका जिक्र उन्होंने नहीं किया है। इस पोस्ट को शेयर कर आयशा ने लिखा, ''Exactly bro'' हैशटैग #viralpost। आयशा ने एक साथ अपनी छह फोटोज शेयर की है। इनमें से तीन फोटोज में वह मिडिल फिंगर दिखा रही हैं।

आयशा इस पोस्ट पर हुईं ट्र्रोल

आयशा इस पोस्ट पर हुईं ट्र्रोल

आयशा अपनी इस पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। कई लोगों ने लिखा है कि आयशा के वीडियो का कई लोगों ने मजाक भी हनाया है, हो सकता है आयशा ने अपने इस पोस्ट के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, '' ये बहुत लो लेवल की तस्वीर है।'' एख अन्य यूजर ने लिखा, '' क्या इस तरह की फोटो शेयर करने से आप कूल लगेंगी?'' एक यूजर ने लिखा, ''आप पहले बहुत भोली लग रही थीं लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है''

'अब इनको अनफॉलो कर देना चाहिए...'

'अब इनको अनफॉलो कर देना चाहिए...'

एक यूजर ने लिखा, ''अब इनको अनफॉलो कर देना चाहिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''थोड़ा सा फेम क्या मिल गया, आ गए औकात पे।'' एक यूजर ने लिखा, ''ये क्या संस्कार हैं भई।'' एक यूजर ने लिखा, '' आ गए औकात पर, लग रहा है, तुमसे फेम देखा नहीं जा रहा है।'' आयशा की इस तस्वीर पर 131,133 लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)

डांस वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ गए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

डांस वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ गए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

असल में डांस वीडियो वायरल होने के बाद आयशा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी बढ़ गए हैं। वीडियो वायरल होने के पहले आयशा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी कम थे। लेकिन महज कुछ ही दिनों मे आयशा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 558K हैं। आयशा ने अपने कई पुराने पोस्ट और फोटोज को डिलीट भी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+