Jyoti Malhotra ने की थी Golden Temple पर हमले के लिए रेकी? 2 साल 8 माह बाद PAK ने किया ड्रोन अटैक!
Jyoti Malhotra Golden Temple Attack Link Exposed : 7-8 मई 2025 की रात, अमृतसर की पवित्र हवा में एक नापाक साजिश तैर रही थी - पाकिस्तान के ड्रोन, सिखों के सबसे पवित्र स्थल श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को टारगेट कर चुके थे। लेकिन भारतीय सेना की चौकसी ने इस हमले को हवा में ही ढेर कर दिया।
अब सवाल उठता है - क्या ये हमला अचानक हुआ? या फिर इसकी स्क्रिप्ट सालों पहले ही लिखी जा चुकी थी? जवाब चौंकाने वाला है... और इसका लिंक जुड़ता है हरियाणा की व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा से! आइए जानते हैं Oneindiahindi की खोजबीन में कैसे ज्योति ने खुद उठाया पर्दा?

2022 में की गई 'ट्रैवल व्लॉगिंग' या ISI के लिए 'लोकेशन स्कैन'?
साल 2022, अगस्त महीना...ज्योति मल्होत्रा ने स्वर्ण मंदिर में एक वीडियो शूट किया। पारंपरिक परिधान, श्रद्धा के भाव, लेकिन कैमरे का हर एंगल कुछ और बयां कर रहा था। 31 अगस्त 2022, उसने अपने Facebook अकाउंट पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह मंदिर के आसपास के हिस्सों, छतों और सुरक्षा को बड़े ही सामान्य अंदाज में कवर कर रही थी। लेकिन, अब जब ज्योति के फेसबुक अकाउंट को खंगाला गया तो, चौंकाने वाला एक वीडियो सामने आया। उस वीडियो की जांच में पाया गया कि ये क्लिप्स 'नॉर्मल ट्रैवल व्लॉगिंग' नहीं थीं, बल्कि सिस्टमैटिक लोकेशन डॉक्यूमेंटेशन था!
'ऑपरेशन सिंदूर' और पाक की बौखलाहट: क्यों बना स्वर्ण मंदिर टारगेट?
मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि, GOC, 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने 19 मई को मीडिया को बताया कि भारत ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत PAK व POK के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके जवाब में 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने एक ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की - और टारगेट चुना गया स्वर्ण मंदिर! लेकिन ये टारगेट कैसे चुना गया? इसके पीछे की लोकेशन जानकारी कहां से आई? यहीं नाम आता है - ज्योति मल्होत्रा का!
2 साल से 'डिजिटल एजेंट', फेसबुक-यूट्यूब बना हथियार!
ज्योति के YouTube चैनल 'Travel with JO' और Facebook अकाउंट की जांच में खुलासा हुआ कि उसने पाक, थाईलैंड, चाइना जैसी जगहों से 487 वीडियो अपलोड किए। जिनमें कई वीडियो में जानबूझकर इंडियन मिलिट्री पोस्ट्स, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को दिखाया गया। यह सब हुआ सोशल मीडिया की आड़ में, जहां उसके-
- YouTube पर 3.85 लाख सब्सक्राइबर
- Instagram (अब बंद) पर 1.32 लाख फॉलोअर्स
- Facebook पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं।
लेकिन अब इन प्लेटफॉर्म्स पर 'डिजिटल क्लीन-अप' की तैयारी शुरू हो चुकी है।

2025 में भांडा फूटा, 15 मई को हुई गिरफ्तारी
15 मई 2025, हिसार पुलिस के DSP जितेंद्र कुमार की टीम ने ज्योति को उसके घर से अरेस्ट किया। 17 मई को कोर्ट में पेशी हुई और उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया। पुरी के SP विनीत अग्रवाल ने पुष्टि की है कि ज्योति कम से कम दो साल से ISI एजेंट के तौर पर एक्टिव थी और पुरी व पंजाब से जुड़े कई पाक एजेंटों से मिली थी।
सबसे चौंकाने वाली बात: स्वर्ण मंदिर पर हमला उसी जगह से - जहां ज्योति ने वीडियो शूट किया था!
यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता कि जिस स्थान से ज्योति ने 2022 में कैमरा घुमाया, वहीं से 2025 में पाकिस्तानी ड्रोन ने GPS को ट्रैक किया! क्या पाकिस्तान की ISI ने उस व्लॉग का इस्तेमाल ड्रोन गाइडेंस के लिए किया? क्या ये महज शुरुआत है?
अब क्या होगा आगे?
- YouTube चैनल और Facebook पेज ब्लॉक हो सकते हैं।
- वीडियो की फॉरेंसिक जांच हो सकती है और कई और टारगेट सामने आ सकते हैं।
- साजिश में कई और डिजिटल एजेंट शामिल होने की आशंका।
- स्वर्ण मंदिर हमला विफल हुआ, लेकिन साजिश अब भी जिंदा है।
ज्योति मल्होत्रा, जिसने कैमरा उठाया था घूमने के लिए - उसी कैमरे से भारत की सबसे पवित्र धरोहर को निशाना बनाया गया। और आज वही कैमरा बना उसके गुनाहों का सबसे बड़ा सबूत।












Click it and Unblock the Notifications