गिरफ्त में आए पाकिस्तानी जासूस ने किया बड़ा खुलासा

जैसलमेर। जासूसी के आरोप में एक पाकिस्तानी नागरिक को इंटेलिजेंस ब्यूरो और राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने अब तक करीब 35 किलो आरडीएक्स की तस्करी की है।

Pakistan spy

जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

गिरफ्तार शख्स की पहचान नंदलाल महाराज के तौर पर हुई है जो कि पाकिस्तान का नागरिक है। उसके पास से मिले दस्तावेज इस बात की पुष्टि करते हैं।

पुलिस टीम ने नंदलाल महाराज को जैसलमेर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से पुलिस को एक डायरी, दो मोबाइल फोन, एक सेटेलाइट पोन और कई सिम कार्ड भी मिले हैं।

उसकी डायरी से जो खुलासे हुए उसके मुताबिक नंदलाल महाराज, पाकिस्तान में कई लोगों के संपर्क में था। उसने कबूल किया है कि ये लोग उसे आदेश दिया करते थे। पुलिस उसके पास से मिले नक्शों की भी जांच में जुटी हुई है।

आरोपी ने कबूला, अब तक की 35 किलो आरडीएक्स की तस्करी

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ ये जानना चाहती है कि आखिर उसने इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स को कहां-कहां पहुंचाया।

एडीजी इंटेलिजेंस यूआर साहू ने बताया कि हम गिरफ्तार शख्स के स्थानीय नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं। जिससे उसके पाकिस्तान से कनेक्शन का भी पता चल सके।

नंदलाल महाराज, पाकिस्तान का नागरिक है। जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में जासूस के लिए भेजा था। उसने बताया कि वह अपने साथ भारी मात्रा में आरडीएक्स लेकर भारत पहुंचा था, उसकी योजना 'घातक ऑपरेशन' चलाने की थी।

हिंदू नाम की वजह से आईएसआई ने भेजा भारत

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने नंदलाल महाराज के हिंदू नाम का फायदा उठाते हुए उसे भारत भेजा था। आईएसआई को उम्मीद थी कि हिंदू नाम की वजह से उस पर किसी को शक नहीं होगा।

सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में महाराज अकेले नहीं था बल्कि आठ और लोग उसकी मदद कर रहे थे। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि ये आठ लोग पाकिस्तानी हैं या फिर स्थानीय।

पूछताछ में नंदलाल महाराज ने बताया कि वह 6 महीने पहले ही भारत आया था। यहां से लौटकर वह टेक्सटाइल शोरुम में काम करने लगा। हालांकि जब वह आईएसआई के संपर्क में आया और जासूसी के लिए भेजा गया तो उसे इसकी एवज बहुत पैसे दिए गए। फिलहाल नंदलाल महाराज से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+