पाकिस्‍तान के मंत्री ने पीएम मोदी को कहा पागल तो CM अरविंद केजरीवाल ने दिया यह जवाब

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के राजनेता फवाद हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट कर दिया है और इस ट्वीट का जवाब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया है। केजरीवाल ने अपने ही तरीके से फवाद को जवाब देकर उनका मुंह बंद कर दिया है। फवाद ने जो ट्वीट किया था उसमें आठ फरवरी को होने वाले दिल्‍ली विधानसभा चुनावों का जिक्र था और केजरीवाल ने इसे भारत का आतंरिक मसला बताया है।

दिल्ली चुनाव की फिक्र

दिल्ली चुनाव की फिक्र

फवाद चौधरी जो कि पाकिस्‍तान के विज्ञान और तकनीकी हैं, उन्‍होंने 29 जनवरी को एनसीसी की परेड में दिए पीएम मोदी के भाषण का जिक्र अपनी ट्वीट में किया था। फवाद ने लिखा, भारत के लोगों को 'मोदीमैडनेस' को हराना ही चाहिए। वह एक और विधानसभा चुनाव (दिल्‍ली में आठ फरवरी को) खोने के दबाव में हैं और बकवास दावे कर रहे हैं और क्षेत्र को खतरे में डाल रहे हैं।' फवाद ने आगे लिखा, 'मिस्‍टर मोदी कश्‍मीर पर देश और विदेश में मिली प्रतिक्रिया, नागरिकता संशोधन कानून और गिरती अर्थव्‍यवस्‍था के चलते अपना संतुलन खो बैठे हैं।'

देश को तोड़ नहीं सकते

फवाद ने यह ट्वीट 30 जनवरी को सुबह 8:45 मिनट पर किया था। इसके बाद शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने इस ट्वीट का जवाब दिया। सीएम केजरीवाल ने लिखा, ' नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री है। मेरे भी प्रधानमंत्री है। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।'

पीएम मोदी के बयान पर लगी मिर्ची

पीएम मोदी के बयान पर लगी मिर्ची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनसीसी की परेड में कहा था, 'भारतीय सेनाओं में इतनी ताकत है कि पाकिस्‍तान को 7-10 दिनों के अंदर शिकस्‍त दे सकती हैं।' भारत और पाकिस्‍तान के बीच पिछले वर्ष 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद तनाव नए स्‍तर पर है। तीन युद्ध का सामना कर चुके दोनों देश इस आतंकी हमले के बाद फिर से जंग की कगार पर पहुंच चुकी थे। हालांकि पीएम मोदी को लेकर जब पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान पाक पीएम इमरान खान ने जब बयान दिया था तो केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी को कटघरे में खड़ा कर दिया था।

 'अगर मोदी जीते तो पाकिस्‍तान में फूटेंगे पटाखे'

'अगर मोदी जीते तो पाकिस्‍तान में फूटेंगे पटाखे'

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था, ''पाकिस्तान मोदी जी को क्यों जिताना चाहता है? मोदी जी देश को बतायें कि पाकिस्तान के साथ उनके कितने गहरे रिश्ते हैं? सभी भारतवासी जान लें कि अगर मोदी जी जीते तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।' उन्‍होंने यह बात इमरान के उस बयान के बाद कही थी जिसमें उन्‍होंने कहा था, 'इमरान ने कहा, 'शायद अगर बीजेपी जो कि एक राइट विंग पार्टी है, जीतती है तो फिर कश्‍मीर पर किसी तरह की सुलह संभव है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+