पाक पत्रकार मेहर तरार ने कुलभूषण जाधव को कहा आतंकी, लोगों ने जमकर फटकारा

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद इंडियन नेवी के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ जिस तरह से गंदा बर्ताव पाकिस्तान ने किया है, उसे लेकर इस वक्त पूरे भारत में जबरदस्त गुस्सा है। संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हर तरह से पाकिस्तान को लताड़ लगाई है लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहां का मीडिया लगातार जाधव के खिलाफ जहर उगल रहा है, पाक की जानी-मानी पत्रकार मेहर तरार ने तो जाधव को आतंकी तक कह दिया है।

मेहर ने इस बारे में के ट्वीट किया

मेहर ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा है कि एक आतंकी के परिवार के साथ बदसलूकी हुई, भारत तो पाकिस्तानियों के साथ और भी बुरा व्यवहार करता है। शिखर सम्मेलन रद्द कर देना, भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन, दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू करने से मना कर देना, ये सब भारतीयों का काम है।

ओसामा अंकल को शरण देती हैं...

ओसामा अंकल को शरण देती हैं...

हालांकि मेहर का यूं जहर उगलना उन्हीं पर उलट पड़ गया, लोगों ने उन्हें जमकर ट्विटर पर लताड़ लगाई है, लोगों ने लिखा है कि ' एक आतंकी? क्या मजाक है, आप ओसामा अंकल को शरण देती हैं, दाऊद चाचा, मुल्ला उमर, हाफिज सईद और ना जाने कितने आपके यहां रहते हैं मैं तो नाम भी नहीं ले सकता हूं, क्या आपके देश में हिम्मत है कि जैसा व्यवहार आपने कुलभूषण के परिवार वालों के साथ किया वैसा ही इन लोगों के साथ करें।

बेअदबी की इंतहा है, शर्म करो पाकिस्तान

बेअदबी की इंतहा है, शर्म करो पाकिस्तान

लोगों ने मेहर का सोशल मीडिया पर काफी फटकार लगाई है, लोगों ने लिखा है कि पाकिस्तानियों को प्रेम की भाषा समझ नहीं आती है और आपने साबित भी कर दिया कि आप लोग कितने बेदअब हैं। मालूम हो कि अपने संबोधन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा कि कुलभूषण जाधव के परिवार की मुलाकात राजनयिक कोशिशों से हुई थी लेकिन पाकिस्तान ने जो हरकत की है, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम ही है।

विधवा की तरह पेश किया पाकिस्तान ने

विधवा की तरह पेश किया पाकिस्तान ने

जाधव की मां और पत्नी से मुलाकात को पाकिस्तान ने प्रोपेगेंडा बना दिया। जाधव की मां और बीवी को जाधव के सामने एक विधवा की तरह पेश किया गया।उनकी चूड़ी, बिंदी, मंगलसूत्र और कपड़े सब उतरवा लिए गए, मां को इस रूप में देखकर जाधव के मुंह से पहला शब्द निकला कि 'क्या मां , बाबा ठीक हैं' क्योंकि जैसे ही उसने मां को बिना मंगलसूत्र और चूड़ी के देखा उसे शक हुआ कि कहीं कुछ अशुभ ना हो गया हो।

मेहर तरार और शशि थरूर का रिश्ता

मेहर तरार और शशि थरूर का रिश्ता

आपको बता दें कि मेहर तरार का नाम भारत में तब चर्चा में आया जब शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत रहस्यमय स्थितियों में हो गई। उनकी हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या कि ये आज तक साबित नहीं हो पाया। सुनंदा की मित्र नलिनी सिंह ने आरोप लगाया है कि शशि थरूर की मेहर से काफी करीबी रिश्ते थे जिसके कारण सुनंदा काफी डिप्रेशन में थी जो कि उनकी मौत की वजह बना। इस बारे में मेहर से पूछताछ भी की गई थी। मेहर ने तब कहा था कि वो शशि थरूर को बस जानती ही हैं और इसके अलावा उनसे और कोई रिश्ता नहीं है।

तरार पेशे से पत्रकार हैं

तरार पेशे से पत्रकार हैं

तरार पेशे से पत्रकार हैं और बेहद खूबसूरत है। आमतौर पर अंग्रेजी में बोलती है। उनका एक 15 साल का बेटा है और फिलहाल वो सिंगल हैं। उनकी पहली मुलाकात थरूर से 2013 में एक पुस्तक प्रदर्शनी में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+