पाक की नापाक साजिश, मछुआरों के भेष में जासूस!

अहमदाबाद। गुजरात स्थित रक्षा संस्‍थानों ने राज्‍य की पुलिस से अलर्ट रहने को कहा है। रक्षा संस्‍थानों पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय बंदरगाहों में घुसपैठ की कोशिशों में पकड़े गए पाक मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को रेड अलर्ट पर रहने को कहा है। सूत्रों की मानें तो ऐसी संभावना है कि मछुआरे पाक की ओर से आए आतंकी हो और मछुआरों के भेष में वे भारतीय बंदरगाहों की रेकी कर रहे हों।

pakistan-fishermen-spy-terrorists.jpg

खतरनाक हो सकते हैं 'मछुआरे

'रक्षा सूत्रों की मानें तो अगर इन ऑपरेटिव्‍स को पकड़ा नहीं गया तो फिर पाक इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई को कई खुफिया जानकारियां दे सकते हैं। मछुआरे समंदर के उन रास्‍तों के बारे में बता सकते हैं जिनके जरिए आतंकी देश में दाखिल हो सकते हैं।

पुल‍िस को रखा गया अलर्ट पर

सूत्रों की ओर से कहा गया है कि गुजरात पुलिस के साथ ही दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को भी आगाह कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों की ओर से कच्‍छ और बनासकांठा जिले में मौजूद भारत-पाक सीमा पर अलर्ट रहने को कहा है।

सूत्रों की ओर से बताया गया है कि इन जिलों में ह्यूमन इंटेलीजेंस नेटवर्क को भी सक्रिय कर दिया गया है। इन्‍हें हर संदिग्‍ध गतिविधि और जानकारियों पर नजर रखने को कहा गया है।

पोरबंदर में 18 मछुआरे गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पाक मछुआरे पोरबंदर और कच्‍छ के तटीय इलाकों में जिन 18 मछुआरों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही है। इन मछुआरों को पोरबंदर
तट से 100 नॉटिकल मील दूर पर पकड़ा गया है।

बिना जाल के पाक से आए मछुआरे

एक मछुआरे को चौहान नाले से गिरफ्तार किया गया है और इसकी गतिविधियां काफी संदिग्‍ध हैं। चौहान नाले के पास से नौ पाक नागरिकों को एक नाव से गिरफ्तार किया गया था।

इनकी उम्र 16 से 25 वर्ष की है और इनके पास से कोई भी जाल नहीं मिला है। हालांकि ये सभी खुद को मछुआरा बता रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+