अमृतसर में फिर बरामद किया गया पाकिस्तानी ड्रोन
पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने इस पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने कई पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं।
इससे पहले 7 जुलाई को भी रात तकरीबन 9 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने बरामद किया था। पंजाब के तरनतारन जिले के राजोके गांव मे तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया था।

शनिवार को सुबह 11.25 बजे भी सर्च ऑपरेशन के दौरान एक ड्रोन बरामद किया गया। यह ड्रोन राजोके गांव में एक खेत में बरामद किया या था। बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि यह ड्रोन डीजेआई मैट्रिक 350 आरटीके सीरीज का क्वॉडकॉप्टर है।
अधिकारियों ने बताया कि 28 जून को सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन करने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका था। 28 जून 2023 को भी तनरतारन जिले में एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया था।
गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती है, यह कई बार पाकिस्तान ड्रोन ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया और भारत ने इसे मार गिराया है। पाकिस्तान की ओर से इन ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर ड्रग्स और हथियारों को ड्रॉप करने के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications