कच्छ में बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव, 6 संदिग्ध हिरासत में
नई दिल्ली। भारत की ओर से पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। हमले और युद्ध की आशंका के बीच मुस्तैद हुई भारतीय सेना ने बुधवार को गुजरात के कच्छ में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएसएफ ने कच्छ में पाकिस्तानी नाव को सीज कर दिया है। नाव में सवार छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।
बीएसएफ सभी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वे सभी मछुआरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications