पाकिस्तानी एक्टर ने इरफान खान और श्रीदेवी के परिवार से मांगी माफी, जानिए किस गलती का हो रहा पछतावा
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा हुआ है। एक दिन के अंतराल में दोनों एक्टरों की मौत से हर कोई सदमें में है, इसी बीच बॉलीवुड में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने एक घटिया बयान के लिए ट्विटर पर इरफान खान और श्रीदेवी के परिवार वालों से माफी मांगी है। बता दें कि अदनान ने इरफान के साथ 'अ माइटी हार्ट' और श्रीदेवी के साथ 'मॉम' में काम किया था।

पाकिस्तानी टीवी शो के एंकर ने किया था घटिया मजाक
दरअसल, हाल ही में अदनान सिद्दीकी एक पाकिस्तानी टीवी शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे जहां उसके एंकर ने एक्टर इरफान खान और श्रीदेवी की मौत को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया। इसपर अदनान ने ट्वीट कर दोनों के परिवार से मांफी मांगी। इस शो में एंकर ने जो कहा उससे पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने खुद को असहज स्थिति में पाया। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने काफी कुछ बातें कही हैं।
— Adnan Siddiqui (@adnanactor) May 1, 2020
शो के एंकर ने क्या कहा था?
अदनान सिद्दीकी शुक्रवार को लाइव चैट शो 'जेवे पाकिस्तान' में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उनको आमंत्रिक करने की बड़ी वजह यह थी की वह इरफान खान और श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। शो के दौरान एंकर ने कहा कि अदनान ने रानी मुखर्जी और बिपाशा बासु के साथ काम करने से इनकार कर दिया था इस वजह से वह दोनों बच गईं। जबकि इरखान के साथ अ माइटी हार्ट और श्रीदेवी के साथ मॉम में काम करने के कारण दोनों का निधन हो गया।

अदनान को पसंद नहीं आया एंकर का यह मजाक
एंकर का यह मजाक अदनान को पसंद नहीं आया, उस समय तो वह चुप रहे कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में पाकिस्तानी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पब्लिकली माफी मांगी है। अदनान ने ट्वीट में लिखा, 'एंकर आमिर लियाकत साहब ने इरफान और श्रीदेवी की मौत को लेकर संवेदनशील मजाक कर दिया था। वो दोनो अभिनेता मेरे बहुत करीबी थे, एक इंसान के तौर पर भी, इसलिए एंकर का मजाक कई मायनों में गलत था। दुनिया को अलविदा कह चुकीं इन दोनों हस्तियों के बार में इस तरह का घटिया मजाक घृणा से भरा काम है।'

अपनी सफाई में कही ये बात
उन्होंने आगे लिखा, 'एंकर का ऐसा करना सिर्फ उनकी ही गलत छवि को नहीं दिखाता बल्कि मेरी और हमारे देश की भी इमेज को खराब करता है। मैं श्रीदेवी साहिबा और इरफान खान साहब के परिवारवालों, उनके नजदीकी लोगों और फैंस से माफी मांगना चाहता हूं।' अदनान ने अपनी सफाई में लिखा, अगर उस बीच आप मेरी बॉडी लैंग्वेज देखेंगे तो समझ सकते हैं कि मैं कितना असहज महसूस कर रहा था, लेकिन उस समय उन्हें जवाब देकर मैं अपनी नजरों में गिरना नहीं चाहता था।
Shame on everyone who keeps hiring him, shame on everyone who keeps cheering him on, shame on everyone in the audience who clapped pic.twitter.com/A2Qk8DUkeH
— Hassan Choudary (@hassanchoudary) May 1, 2020
भविष्य में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं
अपने ट्वीट के आखिर में अदनान ने लिखा, 'मैंने शो में जाकर सबक सीख लिया है, हालांकि मुझे अफसोस है कि मैं वहां गेस्ट के तौर पर गया। मैं वादा करता हूं भविष्य में इस तरह की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करूंगा। मुझे उम्मीद थी की ये घटना सार्वजनिक नहीं होगी लेकिन बदकिस्मती से हो गयी, मुझे माफ कर दें।' बता दें कि कैंसर से पीड़ित इरफान खान ने 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा और साल 2018 में 24 फरवरी को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की भी एक हादसे में निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना योद्धाओं के प्रयासों और बलिदानों के लिए फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि देंगे वायु सेना के विमान












Click it and Unblock the Notifications