जम्‍मू: बंद नहीं हो रही है पाकिस्‍तान की तरफ से फायरिंग, कठुआ के हीरानगर सेक्‍टर में फायरिंग, एक की मौत

पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है और बुधवार को पाक ने जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिले में मोर्टार से भारी फायरिंग की। कठुआ के हीरानगर सेक्‍टर में हुई इस मोर्टार फायरिंग में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और दो व्‍यक्ति घायल हैं।

कठुआ। पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है और बुधवार को पाक ने जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिले में मोर्टार से भारी फायरिंग की। कठुआ के हीरानगर सेक्‍टर में हुई इस मोर्टार फायरिंग में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और दो व्‍यक्ति घायल हैं। मंगलवार को पाक की अखनूर सेक्‍टर में हुई फायरिंग में आठ माह के एक बच्‍चे की मौत हो गई थी। मंगलवार रात भी पाकिस्‍तान के रेंजर्स की तरफ से भारी फायरिंग जारी थी। पाक की फायरिंग का आज लगातार चौथा दिन है।

pakistan-ceassefire-violation.-200jpg

बीएसएफ की 30 पोस्‍ट्स को बनाया निशाना

पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) पर बीएसएफ की 30 पोस्‍ट्स को निशाना बना रहा है। पाक रेंजर्स की फायरिंग की वजह से जम्‍मू के करीब दो दर्जन ऐसे गांव खासे प्रभावित हैं जो आईबी पर हैं। मंगलवार और बुधवार को हुई फायरिंग में अब तक कुल सात लोग घायल हो चुके हैं। वहीं एक बीएसएफ जवान भी फायरिंग में घायल हो गया है। पिछले गुरुवार को इस फायरिंग में दो नागरिकों की मौत हो गई थी और बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्‍याय भी शहीद हो गए थे। पाक की फायरिंग की वजह से आज भी जम्‍मू के बॉर्डर पर स्थित सभी स्‍कूल कॉलेज बंद हैं और साथ ही लोगों से फिर अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में ही रहें। मंगलवार को जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्‍तान की पासवां पोस्‍ट पर मौजूद वॉच टॉवर को ध्‍वस्‍त कर दिया है। इसके अलावा बीएसएफ ने पाक के बंकर्स को भी तबाह किया है।

पाक के कई बंकर्स भी तबाह

रविवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ से फायरिंग रोकने की अपील की थी। रविवार को ही बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में कई लोग मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्‍तान कुछ मिनटों के लिए खामोश था। इसी कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान ने बीएसएफ से गुहार लगाई थी कि फायरिंग को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए। पिछले चार दिनों से जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही थी। पाकिस्तानी रेंजर्स रिहायशी इलाकों में भी मोर्टार दाग रहे थे, जिसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकरों को तबाह कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+