जम्‍मू कश्‍मीर: पुंछ के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्‍तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में भारतीय बॉर्डर पर लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। एक दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को पुंछ से सटी सीमा पर फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से आज दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पहली बार पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास हल्के हथियारों से फायरिंग की गई। इसके बाद पाकिस्तान ने फिर से पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में 4:45बजे एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

army

पाकिस्तान पुंछ इलाके के सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तान की उसे लगातार इस तरह की उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान बीएसएफ का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की फायरिंग कर रहा है।

आपको बता दें कि सोमवार को एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही फायरिंग में 2 जवान शहीद हो गए थे। सुन्दरबनी सेक्टर में सोमवार सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे।

गोलीबारी में राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+