पाकिस्तान की LoC में एक फिर से 'नापाक' हरकत, पुंछ में सीजफायर तोड़ा
जम्मू: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात को जम्मू के पुंछ में नियत्रंण रेखा के पास पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा। उन्होंने पुंछ जिले से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर और मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि शाम 8 बजे पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस सीजफायर में एक नागिरक के बुरी तरह घायल होने की खबर है। नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि शनिवार को लगभग शाम 8 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम तोड़ा।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में तीन बड़ी वारदात होने के बाद राज्य में हाई अलर्ट लागू किया गया है। शनिवार शाम के समय बारामुला में आतंकियों ने गोली मारकर एक आम शहरी की हत्या कर दी। इससे पहले शनिवार सुबह रामबन में जवाहर टनल में सीआरपीएफ काफिले के पास कार धमाका हुआ, जिसमें सीआरपीएफ की एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोपहर में आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के बंपर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications