Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: LoC पर नजर आए पाकिस्‍तान के SSG कमांडो, इंडियन आर्मी को देखकर भागे

Recommended Video

    Pakistan की करतूत खुद देख लें Imran Khan, India में घुसपैठ का Video आया सामने | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। पिछले दिनों खबर आई थी कि जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी ) पर पाकिस्‍तान के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडोज मौजूद हैं। अब न्‍यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से एक वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एसएसजी कमांडो सेना की पोस्‍ट्स के करीब नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उसी समय रिलीज किया गया है जब बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) का वीडियो सामने आया है। सेना के सूत्रों की ओर से इस नए वीडियो पर जानकारी दी गई है।

    indian-army-poonch.jpg

    अपनी पोस्‍ट की तरफ भागे कमांडो

    सूत्रों ने बताया है कि अगस्‍त माह के अंत में केजी सेक्‍टर के ठीक सामने पुंछ नदी के किनारे एसएसजी ट्रूप्‍स को देखा गया था। जैसे ही इन जवानों को इस बात का आभास हुआ कि इंडियन आर्मी को उनकी मौजूदगी का पता चल गया है, वे सभी अपने करीब की पोस्‍ट की तरफ भाग गए। जिस जगह पर एसएसजी के जवान मौजूद थे वहां पर एक कैमरा मिला। इस कैमरे से ही पता लगा सका कि एसएसजी कमांडो एलओसी के करीब मौजूद हैं। इस वीडियो से बुधवार को एक और वीडियो आया था जिसमें पाक की बैट टीम के खिलाफ सेना कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से ही लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। न केवल इंडियन आर्मी की फॉरवर्ड पोस्‍ट्स बल्कि पाकिस्‍तान की सेना लगातार रिहायशी इलाकों पर फायरिंग कर रही।

    बैट टीम पर हुई कार्रवाई

    पाक सेना की तरफ से स्‍कूलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जो वीडियो सामने आया है वह 12 और 13 सितंबर का है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे भारतीय जवान पाकिस्‍तान के एसएसजी कमांडो और आतंकियों पर ग्रेनेड लॉन्‍चर्स से हमले कर उन्‍हें एलओसी के पीछे धकेल रहे हैं। पाकिस्‍तान की बैट टीम ने पीओके के हाजीपीर सेक्‍टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। पाकिस्‍तान इस बार से लगातार इनकार करता आ रहा है कि वह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए नहीं भेज रहा है लेकिन अगस्‍त माह में ही सेना ने पाक की ऐसी 15 कोशिशों को असफल किया था जिसमें आतंकियों को घुसपैठ की कोशिशें कराई गई थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+