पठानकोट हमला- पाक ने फिर दिखाया रंग, आतंकियों के नंबर पाक के नहीं
नई दिल्ली। पठानकोट के एयरफोर्स बेस स्टेशन पर हमला करने वाले आतंकियों के फोन नंबर के पाकिस्तान का होने से पाक ने इनकार किया है। पाकिस्तान ने साफ किया है कि जो नंबर भारत ने दिये हैं वह पाकिस्तान में रजिस्टर नहीं है।
पठानकोट पर हमला करने वालों की सजा का समय, जगह तारीख हम तय करेंगे

पाक की ओर से अभी तक पठानकोट में मारे गये आतंकियों की पहचान नहीं की जा सकी है। यही नहीं पाकिस्तान ने भारत द्वारा दिये गये सबूतों को पर्याप्त नहीं बताया है। हालांकि एक नंबर आतंकी की मां का है बाकी के नंबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पाक ने अपने जवाब में कहा कि भारत ने जो नंबर दिये हैं वो अस्तित्व में ही नहीं है। यही नहीं ये नंबर उनके देश में रजिस्टर नहीं है। वहीं भारत ने कहा कि पाकिस्तान के जवाब से वह संतुष्ट नहीं है। जैसा की अपेक्षित था इन सभी नंबरों को स्विच ऑफ कर दिया गया था।
वहीं भारतीय अधिकारियों जिन्होंने पाक के आतंकियों के नंबर की जांच की थी साफ किया है कि पाकिस्तान के जवाब पर भरोसा करने की कोई भी वजह नहीं है। यह पाक पर निर्भर है कि इन नंबरों की जांच करें और उसका पता लगाये कि ये किसके नंबर हैं।
भारतीय अधिकारी अभी भी पाक और समय देने के पक्ष में है। अधिकारियों का मानना है कि पाक इस मामले की इमानदारी से जांच करेगा। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक पाक ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि यह हमला पाकिस्तान से ही उपजा था।












Click it and Unblock the Notifications