पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने कहा- मियां की दौड़ मस्जिद तक
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। लेकिन इस बार भारत की तरफ से उसे करारा जवाब मिला है वो भी ऊर्दू जुबान में। जी हां संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि बार-बार उसका यह राग अलापना 'मियां की दौड़ मस्जिद तक' की तरह है। आपको बता दें कि सोमवार से संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र शुरू होने जा रहा है।

इस संबंध में जब अकबरुद्दीन से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि 'मैंने हमारे रुख में यह बात रेखांकित की है जो कि प्रगतिशील, आगे की तरफ देखने से जुड़ी है। हम अपने लक्ष्यों को लेकर दूरदर्शी हैं। अगर दूसरी तरफ ऐसे देश हैं जो आपके अनुसार, गुजरे कल के मुद्दों पर ध्यान देते हैं तो वे गुजरे कल में जीने वाले लोग हैं'। अकबरुद्दीन ने कहा, 'अगर वह (पाकिस्तान) एक ऐसे मुद्दे पर फोकस करता है, जो पिछले कई दशकों से संयुक्त राष्ट्र की बातचीत की मेज पर भी नहीं रहा है, तो उनका ऐसा करना 'मियां की दौड़ मस्जिद तक की' तरह होगा।
सैयद अकबरुद्दीन ने जल्द ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, 'जब तक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के इस नेता को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता, तब तक भारत चैन से नहीं बैठेगा'। बता दें कि भारत 2016 में पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड मानता है।












Click it and Unblock the Notifications