पाकिस्तान चुनाव: पाकिस्तानी उम्मीदवारों ने अजमेर दरगाह आने की जताई इच्छा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने वादा किया है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का आशीर्वाद लेने आएंगे। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव है और ऐसे में कई उम्मीदवारों ने भारत में सूफी दरगाह आकर दर्शन करने की इच्छा जताई है। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो अजमेर दरगाह का दौरा करेंगे।

पाकिस्तानी उम्मीदावरों ने अजमेर दरगाह आने की जताई इच्छा

पाकिस्तान के कई उम्मीदवारों ने जीत के बाद भारत आकर दरगाह में नमाज अदा करने की इच्छा जताई है। पंजाब प्रांत से पीएमएल-एन पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे सईद इमरान शाह वाली ने अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आकर सजदा करना का वादा किया है।

वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के टिकट से और रावलपिंडी सीट से चुनाव लड़ रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने भी जीत के बाद अजमेर आकर गरीब नवाज के दर पर दर्शन करने की इच्छा जाहिर की है। अशरफ इससे पहले 2013 में बतौर प्रधानमंत्री अजमेर दरगाह का दौरा किया था, लेकिन इस बार वे दूसरी बार अपने परिवार के साथ ख्वाजा के दर पर आना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+