बौखलाए PoK के राष्ट्रपति बोले, भारत के खिलाफ युद्ध अब एकमात्र विकल्प

Recommended Video

    Kashmir पर बौखलाया Pakistan,PoK के राष्ट्रपति बोले- अब युद्ध ही आखिरी विकल्प | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आर्टिकल 370 को खत्म किया गया उसके बाद से पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार अपनी बौखलाहट दिखा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री समेत तमाम मंत्री व नेता भारत को धमकी देते आ रहे हैं। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति सरदार मसूद खान ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरदार मसूद खान ने कहा किक अब कश्मीर को आजाद कराने के लिए युद्ध ही एकमात्र विकल्प बचा है।

    युद्ध एकमात्र विकल्प

    युद्ध एकमात्र विकल्प

    सरदार मसूद खान ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत से आजाद कराने के लिए अब सिर्फ युद्ध का ही विकल्प बचा है। अब युद्ध के अलावा कोई भी विकल्प नहीं बचा है। पीओके स्थित मीरपुर के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज में आयोजित एक कांफ्रेंस में बोलते हुए सरदार मसूद खान ने कहा कि पूरा देश इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

    शाह ने पीओके को बताया था भारत का हिस्सा

    शाह ने पीओके को बताया था भारत का हिस्सा

    सरदार मसूद खान ने कहा कि भारत के खिलाफ इस तरह की जंग से पहले हमे देश में एकता बनानी होगी और पाकिस्तान को आर्थिक और रक्षा के क्षेत्र में मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमे इस जंग को जीतने के लिए दुश्मनों की योजनाओं को पूरी तरह से समझना होगा, उसी हिसाब से हमे इस युद्ध के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है। बता दें कि हाल ही में संसद में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पीओके भी भारत का हिस्सा है।

    370 के खत्म होने के बाद से दे रहे धमकी

    370 के खत्म होने के बाद से दे रहे धमकी

    गौरतलब है कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया था। साथ ही प्रदेश को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया गया था। भारत सरकार के इस फैसले के बाद सरदार मसूद खान ने कहा कि यह ना सिर्फ कश्मीर बल्कि आजाद कश्मीर पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि जब से कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किया गया है भारत आजाद कश्मीर पर हमला करके उसपर कब्जा करने की धमकियां दे रहा है।

    पहले भी दी है धमकी

    पहले भी दी है धमकी

    बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के किसी नेता ने भारत पर हमले की इस तरह की धमकी दी है। इससे पहले इमरान खान ने भी भारत को गीदड़ भभकी दी थी। यही नहीं रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तान एक-एक पाव का परमाणु बनाकर तैयार है और समय आने पर भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+