पाकिस्तान की बंदूकों ने फिर बरसाई गोलियां, भारत का करारा जवाब
श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार-बार समझाने के बाद भी पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लधंन किया है। पाकिस्तानी सेना ने भारत की सीमा पर फिर सेफायरिंग की है।

रविवार की रात भर संघर्षविराम के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से लगी एलओसी पर फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के मुताबिक पाक की ओर से बिना किसी उकसावे के ही भारतीय सीमा और रिहाइशों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तानी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला जख्मी हो गई। साबजियान इलाके में स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों पर स्वचालित हथियारों से पाक सेना ने गोलीबारी की।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 6 अक्टूबर से ही भारत के सीमा पर गोलीबारी शुरु कर रिहाशयी इलाकों को निशाना बनाया। पाक की ओर से लगातार गोलीबारी कर रहा है। पाक की ओर से लगातार हो रही फायरिंग की वजह से सीमावर्ती गांवों के करीब 30,000 लोगों को शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications