शांति का संदेश लेकर भारत पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

लाहौर एयरपोर्ट के निकलते हुए नवाज शरीफ ने कहा था कि 'मैं भारत एक शांति का पैगाम लेकर जा रहा हूं।' देखना ये है कि यहां भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अगले दिन हाेने वाली वार्ता के बाद पाकिस्तान और भारत में कितनी नजदीकियां आती हैं। समारोह में शामिल होने के लिए भारत से मिले न्यौते के बाद नवाज ने हां करने के लिए दो दिनों का समय लगाया था।
बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ के लिए भी भारत में सुरक्षा के खासा इंतजाम किए गए हैं। बेहतर सुरक्षा कवज प्रदान करने के लिए जमीन के साथ-साथ हवा में भी लड़ाकू विमानों की तैनाती रहेगी। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने के सख्त आदेश मोदी ने दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications