पाकिस्‍तान ने कोविड-19 SAARC वीडियो कॉन्‍फ्रेंस का किया गलत प्रयोग-विदेश मंत्रालय

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पिछले दिनों कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हुई वीडियो कॉन्‍फ्रेंस का पाकिस्‍तान ने गलत प्रयोग किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों आयोजित इस वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी सार्क देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मुखातिब थे। पाक ने इस मंच से कश्‍मीर का मुद्दा उठाया था।

saarc-pakistan

पाक पीएम इमरान नहीं हुए थे शामिल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने गुरुवार को आयोजित साप्‍ताहिक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान पाक के रवैये की आलोचना की। उन्‍होंने कहा, 'पाकिस्‍तान ने कोविड-19 वीडियो कॉन्‍फ्रेंस का गलत प्रयोग किया है। यह मानवीय सहायता के लिए एक मंच था और पाकिस्‍तान इसके दुरुपयोग से नहीं चूका।' शनिवार को हुई इस वीडियो कॉन्‍फ्रेंस में पाक पीएम इमरान खान के स्‍वास्‍थ्‍य मामलों में सहायक जफर मिर्जा ने हिस्‍सा लिया था। फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमलों के बाद से ही भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। मना जा रहा था कि यह कदम दोनों देशों के रिश्‍तों में नरमी लाने वाला कदम साबित हो सकता है। लेकिन जफर मिर्जा ने कश्मीर का मुद्दा उठाते ही इस संभावना पर पानी फेर दिया। उन्‍होंने कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर में लगे सभी प्रतिबंध को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। मिर्जा ने कहा कि कोविड-19 महामारी बन चुका है। भारत ने उस समय भी पाक के इस कदम को गैर-कानूनी बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+