IB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के 5 मंत्रियों का है आतंकी कनेक्शन

खुलासा यह भी हुआ है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे आतंकी संगठनों से रिश्ता रखने वाले 37 संदिग्ध विधायकों की गतिविधियों की जांच करें

नई दिल्ली। दुनिया के सामने खुद का पाक साफ कहने वाले पाकिस्तान की पोल खुल गई है। पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में 5 पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकवादियों से संबंध का खुलासा हुआ है। जिसके बाद से पाकिस्तान सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने आईबी की इस रिपोर्ट को नकार दिया है।

 पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकियों से हैं संबंध

पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकियों से हैं संबंध

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक शाहिद खाकन अब्बासी के कैबिनेट के कम से कम 5 मंत्रियों के संबंध प्रतिबंधित आतंकी समूहों से जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 5 कैबिनेट मंत्रियों और 37 विधायकों के आतंकी संगठनों से गठजोड़ है।

नवाज शरीफ ने दिए थे जांच के आदेश

नवाज शरीफ ने दिए थे जांच के आदेश

खुलासा यह भी हुआ है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे आतंकी संगठनों से रिश्ता रखने वाले 37 संदिग्ध विधायकों की गतिविधियों की जांच करें। जिन मंत्रियों का दहशतगर्दो से संबंध को लेकर खुलासा हुआ है उसमें पाकिस्तान के कानून और न्याय मंत्री जाहिद हामिद, खाद्य सुरक्षा मंत्री सिकंदर हयात खान बोसान, संचार मंत्री हाफिज अब्दुल करीम, शिक्षा मंत्री मुहम्मद बालिग उर रहमान और अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्री मियां रियाज हुसैन पीरजादा शामिल हैं।

पाकिस्तान की पोल खुली

पाकिस्तान की पोल खुली

पाकिस्तानी सरकार ने आईबी की इस रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है और मीडिया में प्रसारित मेमो को फर्जी करार देकर खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने इस फर्जी मेमो को बनाने वाले का पता लगाने के लिए भी जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से खुद को पाक साफ बताता रहा है लेकिन पाकिस्तानी आईबी की इस रिपोर्ट ने उसकी कलई खोल कर रख दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+