पाक मीडिया का दावा, न्यूयार्क में शरीफ करेंगे मोदी से मुलाकात
नयी दिल्ली। भारत सरकार की ओर से साफ-साफ शब्दों में कह दिया गया है कि अमेरिका यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात नहीं करेंगे। लेकिन अमेरिका में नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के साथ मुलाकात को लेकर पाक मीडिया ने एक अहम दावा किया है।

पाकिस्तान की मीडिया के दावों की माने तो पाक मीडिया ने दावा किया है कि मोदी और शरीफ के बीच न्यूायॉर्क में मुलाकात होगी। पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्सर के मुताबिक दोनों देशों के प्रधनमंत्री के बीच न्यूथयॉर्क में मुलाकात हो सकती है। उनका दावा कि मोदी-शरीफ मुलाकात को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
जहां पाक मीडिया दावा कर रहा है तो वहीं पाकिस्ताअन के प्रधानमंत्री सचिवालय ने खबर की पुष्टि नहीं की है। पाक के उलट भारत में खबर चल रही है कि अमेरिका में नरेंद्र मोदी और पाकिस्ता न के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात नहीं होगी। गौरतलब है कि मोदी 5 दिनों की अमेरिका यात्रा पर जा रहे है। इस यात्रा के दौरान वो संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications