Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुलभूषण जाधव केस: डिफेंस काउंसिल नियुक्ति को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई 6 अक्टूबर को

कुलभूषण जाधव को डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर इस्लामाबाद HC में 6 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट छह अक्टूबर को सुनवाई करेगा। गुरुवार को पाकिस्तान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान ने 22 जुलाई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जाधव के लिए कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग की थी। जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Pakistan Islamabad HC fixes hearing of case related to appointment of defence counsel for Kulbhushan Jadhav October 6

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन सितंबर को हुई सुनवाई में पाक सरकार को निर्देश दिया था कि वह भारत को जाधव का प्रतिनिधित्व करने के लिए वकील नियुक्त करने का एक और मौका दे। वहीं, पाक सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने अदालत से कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के आदेशों का पालन करने के लिए पाकिस्तान ने भारत को कांसुलर दिया गया लेकिन भारत ने जाधव के लिए वकील नियुक्त करने के पाकिस्तान के प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया है।

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। जिसके बाद भारत मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में ले गया था।आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा पुनर्विचार और इस मामले में भारत को राजनयिक पहुंच प्रदान करने को कहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+