तालिबानी गढ़ में पहुंचा मलेशिया का लापता विमान !

इस बीच न्यूज एजेंसी रायटर्स से जानकारी मिली की लापता प्लेन से जो आखिर संदेश आया था वो सह पायलट का था। मलेशियन एयरलाइंस के चीफ एक्जीक्यूटिव के हवाले से ये खबर आई है।
ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक मलयेशियाई अथॉरिटी उस थ्योरी की जांच के लिए राजनयिक इजाजत मांग रही है, जिसमें इस विमान के तालिबान के मजबूत गढ़ उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान स्थित अफगानिस्तान सीमा के पास ले जाए जाने की आशंका जाहिर की गई है।
अथॉरिटी के मुताबिक लापता विमान के कॉकपिट से आखिरी संदेश तब भेजा गया, जब जेट का कम्युनिकेशन सिस्टम पहले ही स्विच ऑफ कर दिया गया था। ये जानकारी तब हासिल हुई जब उस संदेश की जांच बात कही गई जो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को जेट के कॉकपिट से भेजा गया था।
इस आखिरी संदेश में ऑलराइट, गुड नाइट कहा गया। जब ये संदेश भेजा गया, जब विमान में मौजूद किसी व्यक्ति ने विमान के एसीएआरसी रिपोर्टिंग सिस्टम को बेकार कर दिया था।
इस संदेश के 14 मिनट बाद ही किसी ने विमान के ट्रांसपोंडर को बंद कर दिया। जिसके बाद विमान से रडार का संपर्क टूट गया। खबर ये भी आई कि प्लेन को जानबूझकर काफी नीचे करीब 5500 फीट की उंचाई पर उड़ाया गया ताकि वो रडार के जरिए पकड़ा न जा सके।












Click it and Unblock the Notifications