नरेंद्र मोदी बने देश के पीएम तो पाक ने तोड़ा 70 बार युद्धविराम
श्रीनगर।पाकिस्तान की ओर से लगातार बरसने वाली गोलियों में कोई कमी नहीं आ रही है। वहीं इसी गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।

जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है पाक की ओर से युद्धविराम भी तेजी से टूटने लगे हैं। वहीं अब सेना से जुड़े सूत्रों की मानें तो भारत की ओर से भी पाक को तगड़ा जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली गई है।
70 बार टूटा है युद्धविराम
बीएसएफ की ओर से जो जानकारी मुहैया कराई गई है उसके मुताबिक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लेकर अब तक पाक की ओर 70 बार युद्धविराम को तोड़ा जा चुका है।रविवार और सोमवार को भी पाक की ओर से लगातार बीएसएफ की पोस्ट्स पर फायरिंग होती रही है।
सूत्रों की मानें तो भारत सरकार की ओर से सेना और बीएसएफ को आदेश दे दिए गए हैं कि वह पाक की हर गोली का जवाब पूरी मुस्तैदी के साथ दे। सेनाओं को शांत बैठने की जरूरत नहीं है और पाक को जवाब के साथ बताया जाए कि हम खामोश नहीं बैठेंगे।
सूत्रों की ओर से वनइंडिया को मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक भारत की ओर से पहली गोली नहीं चलेगी लेकिन अगर पाक की ओर से गोली आई तो उसका भी तगड़ा जवाब दिया जाएगा।
घाटी में छिपे हैं आतंकी
मंगलवार को भी कुपवाड़ा सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। इस मुठभेड़ में जहां तीन जवान शहीद हो गए तो वहीं छह आतंकी मारे गए हैं।कुछ दिनों पहले कुछ आतंकी घाटी में दाखिल हुए थे।
सोमवार को भी सेना की ओर से एक एनकाउंटर हुआ जिसमें चार आतंकी मारे गए थे। आतंकी कितने हैं इस बात की जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ आतंकी भागने में कामयाब हो गए थे।
मंगलवार की सुबह भारतीय सेना ने कुछ आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। फिलहाल सेना के जवानों के हौसले बुलंद हैं और उनका कहना है कि कितने भी आतंकी आ जाए हम जरा भी नहीं डरते हैं और हर आतंकी को मार गिराए।












Click it and Unblock the Notifications