पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर लगाई गई रोक
पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विटर ने रोक लगा दी है। कानूनी तौर पर मांग के बाद सोशल मीडिया वेबसाइट ने यह कार्रवाई की है।

पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को ट्विटर ने भारत में बंद कर दिया है। भारत की ओर से कानूनी कार्रवाई की मांग पर ट्विटर ने यह कदम उठाया है। दरअसल भारत की ओर से इस अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए वैद्य कोर्ट के आदेश को पेश किया गया था, जिसके बाद ट्विटर ने पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को नियम के अनुसार ब्लॉक कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट अब उपलब्ध नहीं है, अब इस अकाउंट के द्वारा अमेरिका, कनाडा जैसे देशों के साथ संवाद स्थापित नहीं किया जा सकता है और ना ही इस अकाउंट को देखा जा सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक ना तो ट्विटर और ना ही भारत व पाकिस्तान की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications