भारत के खिलाफ अमेरिकी हथियारों का प्रयोग कर रहा है पाकिस्तान

अमेरिका ने जिन हथियारों को तालिबान जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ करने के लिए पाकिस्तान को उपलब्ध कराए गए थे, उन हथियारों का प्रयोग अब इंडियन आर्मी के खिलाफ किया जा रहा है।

नई दिल्ली। अमेरिका ने जिन हथियारों को तालिबान जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ करने के लिए पाकिस्तान को उपलब्ध कराए गए थे, उन हथियारों का प्रयोग अब इंडियन आर्मी के खिलाफ किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर भारत ने पाकिस्तान को जो सबूत दिए हैं, उनमें US TOW-2A एंटी टैंक गाइड मिसाइल भी शामिल है। यह अमेरिकी हथियार है, जिनका प्रयोग पाकिस्तान को अपने देश में पल रहे आतंकी सगंठन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिए गए थे।

भारत के खिलाफ अमेरिकी हथियारों का प्रयोग कर रहा है पाकिस्तान

पिछले करीब छह सप्ताह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक अघोषित युद्ध छिड़ा हुआ है। इंडियन आर्मी को कश्मीर घाटी में छिपे हुए आतंकियों और सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ जंग लड़नी पड़ रही है। इस साल सिर्फ सीजफायर उल्लंघन में ही भारत के 10 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं।

इन दिनों इंडियन आर्मी पर जिन हथियारों का प्रयोग पाकिस्तान कर रहा है, अमेरिका ने उन्हें 2007 में तालिबान और सेल्फ डिफेंस के लिए दिए थे। पाकिस्तान जिन यूएस एंटी गाइड मिसाइल का प्रयोग कर रहा है, वो तीन-चार किमी की दूरी से भारत के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। इंडियन आर्मी पर हो रहे यूएस हथियारों को लेकर भारत ने अमेरिका प्रतिनिधियों के सामने भी सबूत पेश किए हैं।

फिलहाल भारत के लिए यह चिंता का विषय है कि जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकी हमलों के साथ पाकिस्तानी आर्मी से जंग लड़नी पड़ रही है। इन सबके बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की आर्थिक सहायता रोकने के बाद भी, इस्लामाबाद सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है, यही वजह है कि पाक आर्मी अमेरिकी हथियारों का प्रयोग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+