Pakistan Drone Attack पर देश एकजुट, गौतम अडानी ने कहा, 'दुनिया भारत की ताकत देख रही है'

Pakistan Drone Attack: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" और पाकिस्तान के अत्याधुनिक HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम के विनाश के बाद, पाकिस्तान की तरफ से भारी बौखलाहट देखने को मिली है।

भारत की इस साहसिक और सटीक सैन्य कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बड़ा नुकसान पहुँचाया है, बल्कि उसकी रणनीतिक सोच पर भी गहरा असर डाला है।

Pakistan-Drone-Attack

भारत द्वारा की गई इस प्रभावशाली सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने देर शाम 8 बजे एक के बाद एक कई शहरों में ड्रोन अटैक की थी।

Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान की नापाका हरकत

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन, रॉकेट से हमले करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना और Air Defence System की सतर्कता और तकनीकी श्रेष्ठता के चलते ये सभी प्रयास विफल कर दिए गए।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन हमलों में भारत को किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। उल्टा, भारत ने इन हमलों का सटीक जवाब देते हुए पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है, जो सीमा का उल्लंघन कर भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। इसके साथ ही सतबारी और सांबा जैसे क्षेत्रों में दागी गई पाकिस्तानी मिसाइलों को भी वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

Pakistan Drone Attack: दुनिया भारत की ताकत देख रही: गौतम अडानी

पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर देश के प्रतिष्ठित नागरिकों और राजनीतिक नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएँ साझा कीं। उन्होंने कहा, "ऐसे समय में दुनिया भारत की असली ताकत और एकता को देख रही है, जो उसकी एकता और विविधता दोनों में समाहित है। हम अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं और अपनी सशस्त्र सेनाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे हमारी मातृभूमि की आत्मा और हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा करते हैं।"

Pakistan Drone Attack: रक्षा मंत्रालय ने किया पोस्ट

वहीं, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते हुए इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया:

"आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की। किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी।"

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान द्वारा यह पूर्ण युद्ध है और हमारी तीनों सेनाओं द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं पाकिस्तान जल्द ही पांच भागों में बंट जाएगा..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+