अपने ही ड्रोन को मार गिराने के बाद पाक ने लगाया भारत पर जासूसी का आरोप
नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज भारत पर ड्रोन के जरिए खुसपैठ का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान में भारत के च्चायुक्त को तलब किया है।
पाकिस्तान ने भारत के एक ड्रोन को पाकिस्तान की सीमा के भीतर मार गिराने का दावा किया है। साथ ही भारत पर यह आरोप लगाया है कि वह पाक सीमा में घुसपैठ कर रहा है और ड्रोन के जरिए पाक सेना की खुफिया तस्वीरें ले रहा है।
वहीं भारत ने पाक के इस दावे के बाद इस ड्रोन के सबूत मांगे हैं जिसे अभी तक पाकिस्तान ने नहीं दिया है। उधर भारत के रक्षा विशेषज्ञों का दावा है कि जो ड्रोन पाक मार गिराने का दावा कर रहा है वह चीन निर्मित है, साथ ही इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह ड्रोन खुद पाक का हो और भारत को बदनाम करने के लिए उसने यह हरकत की हो।
My Voice: पर्रिकर साहब! पाक एक मार रहा हैं तो आप तीन क्यों नहीं मार रहे?
वहीं भारत के उच्चायुक्त ने पाकिस्तान से इस बात का विरोध दर्ज कराया है कि सीमा पर पाक सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन के चलते एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।













Click it and Unblock the Notifications