अब कश्मीर विवाद में कूदे PAK कप्तान सरफराज, भारत सरकार के खिलाफ उगला जहर
Recommended Video
नई दिल्ली। भारत सरकार के द्वारा जम्मू- कश्मीर में जब से आर्टिकल 370 खत्म किया गया है, तब से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है, उसकी ओर से लगातार भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं, क्या आम और क्या खास हर कोई सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर टिप्पणी कर रहा है, अब इस मसले में पाकिस्तानी क्रिकेटर भी कूद पड़े हैं, शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर के बाद कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने।

पाक कप्तान सरफराज के विवादित बोल
क्रिकेट को कश्मीर से हमेशा दूर रखने की बात की वकालत करने वाले सरफराज खुद अपनी बात से मुकर गए हैं, बकरीद के दिन नमाज अता करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सरफराज ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वो मुश्किल की इस घड़ी से कश्मीरी भाइयों को जल्द निजात दिलाए। हम कश्मीरियों के दुख में उनके साथ बराबर के शरीक हैं। पूरी पाकिस्तानी कौम कश्मीरी भाइयों के साथ खड़ी है।

सरफराज अहमद हुए आलोचना के शिकार
सरफराज अहमद का ये बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के केंद्र में है, वो लगातार लोगों के निशाने पर हैं, आपको बता दें जब से सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया है, तभी से पाकिस्तान की ओर से इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी जारी है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने कहा था कि भारत के इस कदम के बाद पुलवामा जैसी घटनाएं भारत में और हो सकती हैं। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जाने के बाद जारी तनातनी के बीच समझौता एक्स्प्रेस रद्द करने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को एक और जवाब दिया है। दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा सोमवार को रद्द कर दी है।

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बिल गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा और लोकसभा में पेश किया था, जिसके बाद सदन के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए, इस बिल को भारी बहुमत के साथ दोनों सदनों से पारित कराया हालांकि अब नए कानून के तहत धारा 370 का केवल एक खंड जम्मू-कश्मीर पर लागू होगा, अब जम्मू कश्मीर से लद्धाख अलग हो गया है और ये दोनों केंद्रशासित प्रदेश होंगे, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी लेकिन लद्धाख में विधानसभा नहीं होगी।
-
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications