पानी में जहर मिलाकर नागरिकों को मारने की पाक की साजिश!
जयपुर। सीमा पर फायरिंग में हमारे जवानों और नागरिकों की जान लेने की कोशिश करने वाला और अपनी कोशिशों में काफी हद तक सफल होने वाले पाकिस्तान ने अब एक नया प्लान तैयार कर लिया है।

जैसलमेर और बाड़मेर में मिलिट्री इंटेलीजेंस की एक रिपोर्ट के बाद सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान राजस्थान के पास भारत-पाक सीमा पर मौजूद पानी में जहर मिला सकता है।
एक इंग्लिश डेली के मुताबिक अधिकारी इस रिपोर्ट के मिलने के बाद से ही सतर्क हैं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। वहीं घरों में जिस पानी की आपूर्ति हो रही है उसकी भी जांच की जा रही है। यह रिपोर्ट भारत-पाक के बीच होने वाली सुरक्षा स्तर की मीटिंग से ठीक पहले आई है।
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों के बीच गुरुवार को वार्ता होने वाली है। इस वार्ता के लिए पाक रेंजर्स का 16 प्रतिनिधियों वाला दल भारत आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications