Dilip Kumar : पाकिस्तान में पैदा हुआ युसूफ खान कैसा बना बॉलीवुड का ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार?
नई दिल्ली, 07 जुलाई: हिंदी सिनेमा के महान नायक और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार साहब इस दुनिया को अलविद कह गए। वह 98 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से हिंदी सिनेमा की एक सदी का अंत हुआ है। बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी सितारों समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने 'ट्रेजेडी किंग' के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियाभर में दिलीप कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता का असली नाम क्या था। जी हां, दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। आइए जानते हैं आखिर मोहम्मद यूसुफ खान कैसे बना बॉलीवुड का दिलीप कुमार?
Recommended Video

मोहम्मद यूसुफ खान था दिलीप कुमार का असली नाम
पाकिस्तान में जन्मे दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने बताया था कि उनके पिता मोहम्मद सरवर खान मुंबई में फलों का बिजनेस करने आए थे। उस समय दिलीप कुमार यूसुफ सरवर खान थे। वह शुरुआती दिनों में से ही अपने पिता के काम में मदद करते थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया तो उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा, क्योंकि उनके पिता को फिल्मी दुनिया पसंद नहीं थी। पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मी दुनिया में जाए।

पिता की पिटाई के डर से बदला नाम
एक इंटरव्यू के दौरान हंसते हुए दिलीप कुमार ने बताया था कि पिटाई के डर से उन्होंने ये नाम रखा। दिलीप कुमार ने बताया था, ''मेरे पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थे। उनके अजीज दोस्त के बेटे पृथ्वीराज कपूर फिल्म एक्टिंग किया करते थे और मेरे पिता अक्सर उनके दोस्त से शिकायत करते थे कि तुम्हारा इतना नौजवान लड़का क्या काम करता है।''

तीन नामों में से चुना 'दिलीप कुमार'
दिलीप कुमार ने बताया था कि फिल्मी दुनिया में आने पर उन्हें डर था कि जब पिता को इस बारे में पता लगेगा तो वह बहुत नाराज होंगे। उनके सामने तीन नाम रखे गए थे। इनमें पहला नाम यूसुफ खान, दूसरा नाम दिलीप कुमार और तीसरा वासुदेव था। उन्होंने कहा कि यूसुफ खान को छोड़कर कुछ भी रख सकते हैं। दिलीप कुमार ने बताया था कि उन्हें करीब तीन महीने बाद एक इश्तिहार में पता चला कि उनका नाम दिलीप कुमार रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications