पाकिस्तान नौका विस्फोटः जांच के बीच में लोशाली हुए पद से बर्खास्त

नयी दिल्ली। 31 दिसंबर 2014 की रात पोरबंदर तट पर पाक नौका विस्फोट मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तानी नौका विस्फोट मामले में सरकार के उलट बयान देने पर तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक बी के लोशाली को पश्चिमोत्तर क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टॉफ पद से हटा दिया गया है।

pakistan boat

जांच के बीच से ही लोशाली को उनके पद से बर्खास्त कर उन्हें क्षेत्रीय मुख्यालय में भेज दिया गया है। तटरक्षक बल ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी चल रही है, ऐसे में उन्हें मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार गांधीनगर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में भेजा गया है।

आपको बता दें कि लोशाली ने सरकार के उस दावे के उलट बयान दिया था कि नौका पर सवार लोगों ने आग लगाई थी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, मंत्रालय और तटरक्षक बल ने कहा था कि नौका में सवार चार लोगों ने नौका को आग लगा ली, जबकि लोशाली ने कहा कि पाक नौका में विस्फोट किए गए।

लोशाली के विवादास्पद बयान के बाद तटरक्षक बल ने हादसे का वीडियो भी जारी किया। उन्होंने लोशाली को कारण बताओं नोटिस भी भेजा जिसके जवाब को उन्होंने असंतुष्टजनक बता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+