पाकिस्तान में नहीं है जैश-ए-मोहम्मद का अस्तित्व- पाक सेना

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि जैश-ए-मोहम्मद का पाक में अस्तित्व नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान के ही विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने खुद एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि जैश का मुखिया मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह बीमार है। यही नहीं उन्होंने कहा था कि इमरान खान सरकार उसके संपर्क में है। सीएनएन को दिए हुए इंटरव्यू में पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तान में कोई अस्तित्व नहीं है, इसपर युनाइटेड नेसंश और पाकिस्तान ने पाबंदी लगा रखी है।

pak

पाक के विदेश मंत्री ने किया था दावा

चार दिन पहले कुरैशी ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद जैश के नेता से संपर्क किया था, जैश ने इस हमले से इनकार किया था। जबकि इससे पहले खुद कुरैशी ने कहा था कि अजहर मसूद पाकिस्तान में ही है। उन्होंने कहा था कि मेरी जानकारी के अनुसार अजहर पाकिस्तान में ही है, वह बहुत बीमार है, वह इतना बीमार है कि घर से बाहर भी नहीं निकल सकता, मेरे पास उसके बारे में इतनी ही जानकारी है। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले की जैश ने जिम्मेदारी ली थी।

मसूद अजहर पाक में

गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि उसने अजहर मसूद के भाई, बेटे को संदिग्ध आतंकी हमले के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पाक के गृहमंत्री ने इस बात की जानकारी दी थी, ऐसे में सरकार के ऐलान के ठीक बाद पाक सेना का यह इनकार करना कि पाक में जैश का अस्तित्व नहीं है, यह काफी अहम है। दरअसल पाक के विदेश मंत्री ने अजहर मसूद को लेकर दिए बयान के बाद पाक सरकार और पाक सेना के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

दबाव में की कार्रवाई

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाक पर भारी दबाव था कि वह अपने देश में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे। खुद इमरान खान ने प्रस्ताव दिया था कि भारत हमे पुलवामा हमले में पाक का हाथ होने का सबूत दे इसके पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद पाक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+