Anju Nasrullah: 'शाहरुख खान के घर पहुंचीं अंजू नसरुल्लाह...', पति के सामने किया सबसे बड़े राज का खुलासा

Anju Nasrullah at Shah Rukh Khan Home: राजस्थान की अंजू,जो कि अब फातिमा बन चुकी हैं, बहुत जल्द इंडिया लौटने वाली हैं, हालांकि जहां पाकिस्तान में वो अपने पति नसरुल्लाह के साथ जमकर घूम-टहल रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में उनके घरवाले जमकर उन्हें कोस रहे हैं।

Anju Nasrullah at Shah Rukh Khan Home:

उनके पति, बच्चे और पिता कोई उनसे मिलना नहीं चाहता लेकिन अंजू ने कहा कि 'वो अपने बच्चों को जानती हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वो जब मुझसे मिलेंगे और मेरी सच्चाई को जानेंगे तो वो जरूर ये सारी बातें भूल जाएंगे'। अंजू का कहना है कि 'उनके इंडियन एक्स पति ने उनके बारे में गलत बातें फैलाई हैं।'

शाहरुख खान पर जान छिड़कती हैं अंजू

फिलहाल देश-दुनिया और परिवार को छोड़कर पाकिस्तानी नसरुल्लाह से ब्याह रचाने वाली अंजू ने एक न्यूज चैनल पर अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं और वो बचपन से उन पर जान छिड़कती हैं।

शाहरुख खान के पैतृक मकान को देखने गई थीं अंजू

अब उन्हें भारत जल्द ही वापस जाना है इसलिए वो पाकिस्तान को अच्छे से घूमकर देखना चाहती हैं और इसी वजह वो नसरुल्लाह के साथ इस्लामाबाद स्थित शाहरुख खान के पैतृक मकान को देखने पहुंचीं थीं।

शाहरुख के पिता का बचपन पेशावर में गुजरा था

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शाहरुख खान का पैतृक घर है, उनके पिता ताज मोहम्मद खान का बचपन पेशावर में गुजरा था और इस घर में किंग खान के रिश्तेदार नूर खान रहते हैं।

'हैप्पी बर्थडे शाहरुख, आईलव यू'

शाहरुख का पुश्तैनी घर देखकर अंजू बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्होंने आज शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख, आईलव यू', आपका घर देखा, बहुत ही अच्छा है।'

'मेरा पहला क्रश रहे हैं शाहरुख खान'

अंजू ने कहा कि 'शाहरुख के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं, वो उनका पहला क्रश रहे हैं, यकीन नहीं हो रहा कि आज मैं उनका घर देख पा रही हूं।' मालूम हो कि शाहरुख आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पति के सामने किया सबसे बड़े राज का खुलासा

हालांकि अंजू ने इंडिया में आज तक शाहरुख का मौजूदा घर 'मन्नत' (मुंबई) नहीं देखा है। अंजू ने अपनी दीवानगी शाहरुख के लिए बता रही थीं, तब उनके पति नसरुल्लाह पास में खड़े होकर केवल उन्हें ही देख रहे थे।

'इस्लाम में करवाचौथ नहीं होता... '

इसी के साथ ही अंजू से करवा चौथ के व्रत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं जब भारत में थीं तब कभी ये व्रत नहीं रखा तो अब तो मैं इस्लामिक हो चुकी हैं और इस धर्म में कोई करवा चौथ नहीं होता, इसलिए मैं कैसे ये व्रत रखूं।'

दस दिनों के अंदर भारत लौट सकती हैं अंजू

अपनी लाइफ में बहुत खुश अंजू ने साफ किया कि 'वो अगले दस दिनों के अंदर भारत लौट सकती हैं, उन्हें फिलहाल पाकिस्तानी सरकार से एनओसी नहीं मिली है, जैसे ही वो मिलेगी, वो भारत आ जाएंगी।'

फेसबुक मैंसेंजर से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

आपको बता दें कि अपने इंटरव्यू में अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने कहा है कि 'कोविड के दौरान दोनों की मुलाकात फेसबुक मैंसेंजर पर हुई थी, दोनों में बिजेनस रिलेटड बात पर शुरू हुई थी और फिर दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।'

कैसा होगा परिवार वालों का रिएक्शन?

ये प्यार ही अंजू को पाकिस्तान ले गया और आज वो मिसेज नसरुल्लाह बन चुकी हैं। फिलहाल अंजू के इंडिया वापस आने का इंतजार भारतीय लोगों को भी है, देखते हैं नसरुल्लाह के लिए फातिमा बनने वाली अंजू को उनका परिवार या बच्चे अपनाते हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+