आखिर कब तक, पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन

जम्मू। पाकिस्तान की हिमाकत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों ने बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से बार-बार शंघर्ष विराम का उल्लघंन किया जा रहा है। एकबार फिर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा के उस पार से शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने बगैर किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

भारतीय सैनिकों ने भी हमले के जवाब में गोलीबारी की और दोनों तरफ से रविवार सुबह तक गोलीबारी चलती रही। रक्षा प्रवक्ता कैप्टन एस. एन. आचार्य ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार देर रात बिना उकसावे के राजौरी में नियंत्रण रेखा के नजदीक हमीरपुर इलाके में स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।"

Pakistan again violates ceasefire in Kashmir.

कैप्टन आचार्य ने आगे बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे एवं स्वचालित हथियारों से हमारी चौकियों पर निशाना साधा। हमारे सैनिकों ने भी शत्रु के हमले का उतनी ही क्षमता से जवाब दिया।"उन्होंने बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को रात 11.55 बजे गोलीबारी शुरू की तथा दोनों तरफ से रविवार तड़के 2.0 बजे तक गोलीबारी चलती रही। हमें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।"

पाकिस्तान की तरफ से इस वर्ष की शुरुआत से ही लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन होता आ रहा है। रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान इस वर्ष अब तक जम्मू एवं कश्मीर में लगभग 100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि पुंछ और राजौरी जिलों के नियंत्रण रेखा के नजदीक रहने वाले अधिकांश लोग परिवार सहित दूसरे सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+