पाक की गुस्ताखी, 10 सालों में सबसे बड़ा सीजफायर उल्लघंन, 25 चौकियों पर बरसाई गोलियां

पिछले 10 सालों में ये सबसे बड़ा संघर्ष विराम था। पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात एक साथ भारत की 25 चौकियों पर फायरिंग की है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान बड़ी घुसपैठ की कोशिश में लगा हुआ है। यहीं कारण है कि वह सीजफायर का बार-बार उल्लंघन कर रहा है।
पाक की ओर से हो रही फायरिंग का मुह तोड जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी जबावी फायरिंग की। पाकिस्तान सेना के जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सात चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी करने से सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए।
24 घंटे में पाक की ओर से 5 बार संघर्ष विराम का उल्लघंन किया है। जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर एस पुरा, परगल, सांबा इलाकों में सीमा चौकियों और अग्रिम रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की। वहीं सेना ने भी सांबा के सुचेतगढ में एक घुसपैठिए को मार गिराया। पाक की ओर से हो रही फायरिंग में 3 बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications